BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेलवे ने एनटीपीसी सीबीटी-1 परिणाम को लेकर उम्मीदवारों की चिंताओं पर विचार करने के लिए उच्च अधिकार समिति का गठन किया

by bnnbharat.com
January 26, 2022
in समाचार
रेलवे ने एनटीपीसी सीबीटी-1 परिणाम को लेकर उम्मीदवारों की चिंताओं पर विचार करने के लिए उच्च अधिकार समिति का गठन किया
Share on FacebookShare on Twitter

 

उम्मीदवार 16 फरवरी,2022 तक अपनी शिकायत समिति के सामने रख सकते हैं

रेलवे भर्तीबोर्ड (आरआरबी) द्वारा 14-15 जनवरी 2022 को जारी गैरतकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) की केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना सीईएन 01/2019 के प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के परिणामों के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चिंताओं और शंकाओं पर गौर करने के लिए एक उच्च अधिकार समिति का गठन किया गया है.
यह समिति उम्मीदवारों द्वारा उठाए गए निम्नलिखित मुद्दों पर विचार करेगी और अपनी सिफारिशें देगी:

1. सीईएन 01/2019 (एनटीपीसी) के प्रथम चरण सीबीटी के परिणाम और शॉर्टलिस्ट किए गए मौजूदा उम्मीदवारों को प्रभावित किए बिना दूसरे चरण की सीबीटी के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए उपयोग की जाने वाली कार्यप्रणाली

2. सीईएन आरआरसी 01/2019में दूसरे चरण के सीबीटी का समावेशन

उम्मीदवार अपनी चिंताओं और सुझावों को निम्नलिखित ईमेल आईडी पर समिति को भेज सकते हैं:

​rrbcommittee@railnet.gov.in

विभिन्न आरआरबी के सभी अध्यक्षों को भी अपने मौजूदा चैनलों के माध्यम से उम्मीदवारों की शिकायतों को प्राप्त करने,इन शिकायतों को संकलित करने और उच्च अधिकार समिति को भेजने का निर्देश दिया गया है.
उम्मीदवारों को अपनी शिकायतों को प्रस्तुत करने के लिए 16.02.2022 तक तीन सप्ताह का समय दिया गया है और समिति इन शिकायतों की जांच करने के बाद 04.03.2022 तक अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी.
ऊपर की इन बातों के मद्देनजर, 15 फरवरी 2022 से शुरू हो रहे सीईएन 01/2019 (एनटीपीसी) के दूसरे चरण के सीबीटी और 23 फरवरी को शुरू हो रहे सीईएन आरआरसी 01/2019 के प्रथम चरण के सीबीटी को स्थगित कर दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अरुणाचल प्रदेश से लापता युवक लौटेगा भारत

Next Post

गूगल ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक खास डूडल बनाया

Next Post
गूगल ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक खास डूडल बनाया

गूगल ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक खास डूडल बनाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d