लक्षद्वीप में हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी है. जानकारी के मुताबिक टीमों ने दो जहाजों में संयुक्त रूप से जांच की तो 218 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1526 करोड़ रुपये है.पूछताछ करने पर जहाज के चालक दल के कुछ सदस्यों ने स्वीकार किया कि वह हेरोइन लेकर जा रहे हैं. उन्हें भारी मात्रा में हेरोइन की खेप रिसीव की है. इसके बाद दोनों जहाजों को कोच्चि लाया गया. इसके बाद जहाज की बारीकी से तलाश की गई तो हेरोइन के 218 पैकेट बरामद किए गए.बता दें कि DRI ने पिछले एक महीने में चौथी बड़ी कार्रवाई की है.

