भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की टीम के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 199 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 32 गेंदों पर 44 रन बनाये. इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. रोहित के कुल 123 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3307 रन हो गए हैं. भारत की ओर से ईशान किशन ने 56 गेंद में 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद में 57 रन बनाए.
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं. चहल, जडेजा और वेंकटेश ने एक-एक विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट झटके.

