उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक तरफ तीसरे चरण का चुनाव का हो रहा था तो दूसरे क्षेत्र में राजनैतिक पार्टियाँ चुनाव प्रचार भी कर रही थी. इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने लखीमपुर खीरी में चुनावी सभा को संबोधित किया. सपा पर जमकर बरसे. कहा कि सपा सरकार में ना राग था, ना भाव था, ना भाषा थी। तब दंगे होते थे। अब उत्तर प्रदेश में आज कांवड़ यात्रा निकलती है. लेकिन अब उत्तर प्रदेश में न कोई दंगा होता है न कर्फ्यू नहीं लगती है.
अखिलेश यादव के फ्री में बिजली देने के वादे पर कहा 2017 से पहले लोगों को सही से बिजली नहीं मिलती थी तो अब फ्री में ये कैसे बिजली देंगे। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से बिजली जाती नहीं है, पहले आती नहीं थी।
कोरोना पर बोले कि बीजेपी वैक्सीन हो या मोदी की वैक्सीन हो, सभी ने वैक्सीन लगवाई। इसी की वजह से तीसरी लहर कब आई, कब चली गई पता नहीं चला। डबल इंजन की सरकार थी तो महीने में डबल राशन मिलता है, फ्री में राशन मिल रहा है।

