लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के ओदरहना गांव के समीप लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर अनियंत्रित कार के खाई में गिरने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि गम्भीर रूप से घायल कार चालक इलाजरत है. चारों मृतक मितौली थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के रहने वाले थे. सभी पारिवारिक कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे. हादसे में गाँव के संतराम मिश्र के दो बेटों और एक भतीजे सहित चार की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.
जानकारी के अनुसार शनिवार को यह सभी लोग गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में अपनी रिश्तेदारी में गए थे. जहां से रविवार को भीखमपुर के लिए लौट रहे थे. सुबह नौ बजे के करीब ओदरहना गांव के पास लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार पहले एक पेड़ से टकराई. इसके बाद खाई में जा गिरी. जिससे कार में सवार पांचों लोग गंभीर घायल हो गए
