उम्र की नासमझी में एक लडकी की दुर्दशा हो गई. यह दुर्दशा उसके कथित दोस्त ने की है. दोस्त ने पहले खुद लड़की के साथ दुष्कर्म किया फिर अपने दोस्त के हवाले कर दिया इसके बाद दोस्त के दोस्त ने भी अपनी हवस का शिकार बनाया. इस दौरान दोनों दोस्त अपना ठिकाना बार बार बदलते रहे.अंत में जब मन भर गया तो लडकी को रांची के बस में बिठाकर छोड़ दिया. मामला गुमला के सिसई का है. फ़िलहाल लडकी पुलिस के हाथ लगी तो लड़की के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार आरोपी दोस्त सुधीर कुमार साहू गुमला के सिसई के बड़गांव का रहने वाला है. उसने लड़की के साथ दोस्ती की. फिर बाजार में बुलाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद नाबालिग को वहां से सिसई ले जाकर दुबारा दुष्कर्म किया. सिसई से नाबालिग को भरनो ले जाकर खाना खिलाया और दीपक नाम के दुसरे युवक के साथ भेज दिया. दीपक पीड़िता को भरनो से खूंटी ले गया और एक कमरे में बंद कर उसे हवस का शिकार बनाया. वहां मामला खुल गया तो दीपक नाबालिक को पतरातू ले गया और जंगल में ले जाकर फिर से उसके साथ दुष्कर्म किया. पतरातू से दीपक उसे रामगढ़ लाया और वहां भी अपने ठिकाने पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए गया. उसके बाद दीपक ने पीड़िता को रांची जाने वाली एक बस में बैठा दिया. पीड़िता बस से रांची पहुंच सड़क पर भटकते रही. जहाँ किसी ने उसे महिला थाने पहुंचा दिया.
महिला थाने में पीड़िता के बयान पर जीरो एफ आई आर दर्ज कर गुमला के सिसई थाना पुलिस को भेज दिया गया है. थाना अध्यक्ष अनिल लिंडा ने बताया है कि रांची से गैंगरेप का रेफर्ड केस आया है. पुलिस अनुसंधान कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

