NIA राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने शुक्रवार को अपने पूर्व पुलिस अधीक्षक और आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को गिरफ्तार कर लिया है. नेगी पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सदस्य को गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोप है. एनआईए ने इस मामले में पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया था
एनआईए के एक प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में बताया कि 2011 बैच में पदोन्नत IPS नेगी को 6 नवंबर 2021 को एनआईए द्वारा दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. उनपर भारत में आतंकवादी गतिविधियों की साजिश और अंजाम देने में मदद करने के लिए प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के नेटवर्क के प्रसार से संबंधित है.
प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए से लौटने के बाद शिमला में तैनात नेगी की भूमिका की जांच की गई और उनके घरों की तलाशी ली गई. उन्होंने कहा कि यह भी पाया गया कि एनआईए के आधिकारिक गोपनीय दस्तावेज नेगी द्वारा एक अन्य आरोपी व्यक्ति को लीक किए गए थे, जो लश्कर का सदस्य है.

