मंदिर, मस्जिद और अन्य जगहों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर विवाद का शोर देश भर में बढ़ता जा रहा है. कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को लाउडस्पीकर के मुद्दे पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति इन सभी समस्याओं को पैदा कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि इस मुद्दे पर भी हाईकोर्ट का डेसीबल मीटर का आदेश पारित हो चुका है और यह सिर्फ अजान के लिए ही नहीं, बल्कि सभी लाउडस्पीकरों के लिए है.
बता दें कि बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को मस्जिदों, मंदिरों, चर्चों, पबों, बारों समेत 300 से ज्यादा स्थलों के लिए नोटिस जारी किए. इनमें 59 पब, बार और रेस्तरां को, 12 उद्योगों को, 83 मंदिरों को, 22 चर्चों को और 125 मस्जिदों को दिए गए हैं. बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक जिन्हें नोटिस दिया गया है, उनसे यह भी कहा गया है कि लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल ध्वनि के निर्धारित स्तर के भीतर ही करें.

