मनिका विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के विधायक रामचन्द्र सिंह लगातार जमीनों की समस्या को विधान सभा सत्र में अपने बातों रखते आ रहे हैं. पुरे झारखंड के साथ साथ लातेहार में जमीन की सर्वे में भारी गड़बड़ी को सुधार के लिए विधान सभा सत्र में विधायक ने सरकार को अवगत भी कराया था, जिसके बाद झारखंड सरकार ने जल्द लातेहार जिला में री ,सर्वे का काम शुरू करने के लिए अधिकारियों को तैयारी करने की निर्देश देते कहा था की सभी जिला में पदाधिकारी नियुक्त करें और सर्वे में गड़बड़ी को सुधारें .इसी बीच कोरोना महामारी को लेकर झारखंड सरकार ने पुरे झारखंड में लांकडाउन लगा दिया जिसके बाद सभी कामों को अगले आदेश तक रोक दिया गया.
स्थिति सामान्य देखकर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि लातेहार के ग्रामीणों की समस्या से निजात दिलाने के लिए झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अविलंब सर्वे शुरू कराने की मांग को रखेंगे. विधायक ने कहा की हाल के सर्वे में भारी गड़बड़ी हुई है अगर सह समय सुधार नहीं किया गया तो आपस में लोग उलझकर परेशान हो जाएगे सरकार री सर्वे का काम कराए जिससे झारखंड में लोग एक दुसरे के दुश्मन बनने से बच जाएगा. नहीं तो भाई भाई का दुश्मन बन जाएगा . आये दिन जमीन को लेकर एक दुसरे को झगड़ा करते सुनते मिल रहा है

