लालू यादव के दोषसिद्ध होने के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें खुशी है कि जिन्होंने बिहार को लूटा उनको सजा हो रही है. बकौल सुशील मोदी, इस मामले को हमने उजागर किया था. मुझे खुशी है कि जिन्होंने बिहार को लूटा उन्हें सजा मिल रही है. जो कुछ भी हुआ स्वागतयोग्य है. जैसी करनी, वैसी भरनी.
बीजेपी नेता सुशील मोदी ने आगे कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है. 30 सालों से यह केस चल रहा है. लालू यादव का असर कम होने की बात कहते हुए सुशील मोदी ने कहा कि वे सिर्फ अब हंसी-मजाक करके मीडिया में बने रह सकते हैं.

