लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से झटका लगा चारा घोटाला डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सीबीआई को काउंटर एफिडेविट फाइल करने का अंतिम मौका दिया गया. इस मामले की अगली सुनवाई अब 22 अप्रैल को होगी.

