लालू प्रसाद यादव की होली इस बार भी रिम्स में मनेगी. उनकी जमानत याचिका पर फाइनल सुनवाई एक अप्रैल को होगी.हाईकोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत में याचिका पर सुनवाई के दौरान लालू यादव की ओर से अधिवक्ता प्रभात कुमार ने पक्ष रखा. उन्होंने लालू प्रसाद की ओर से अब तक जेल में काटी गई सजा की अवधि और उनके स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत की गुहार लगाई। सीबीआई के वकील ने जमानत का विरोध किया. कोर्ट ने मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत से रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

