राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जमानत के लिए ऊपरी अदालत में गुहार लगाई है. लालू प्रसाद यादव ने रांची हाई कोर्ट से अपनी जमानत के लिए गुहार लगाई है. डोरंडा ट्रेजरी से 139 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध निकासी के मामले में लालू को कोर्ट ने 21 फरवरी को 5 साल की सजा सुनाई गई थी. साथ ही लालू पर 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था.

