लालू प्रसाद यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार द्वारा उनकी उम्र और स्वास्थ्य को आधार बनाते हुए जमानत देने की गुहार अदालत से लगाई गई है. याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद काफी बीमार है इसलिए उन्हें राहत दिया जाए. याचिका में यह भी कहा गया है कि इस मामले में जितनी सजा सुनाई गई है उसका आधा समय वह जेल में गुजार चुके हैं.झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद के आग्रह को स्वीकार कर लिया और 4 मार्च को सुनवाई की तारीख निर्धारित कर दी.

