राजद सुप्रीमो और अपने पिता लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला में दोषी करार दिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हर किसी को कोर्ट के फैसले को स्वीकार करना चाहिए. साथ ही यह भी कहा कि यह फैसला अंतिम फैसला नहीं है. तेजस्वी ने कहा है कि वह ऊपरी अदालतों में इसे चुनौती देंगे,तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद निश्चित तौर पर दोषमुक्त होंगे. बता दे कि लालू यादव डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ के चारा और पशुपालन घोटाला मामले में वह दोषी करार दिए गए हैं. उन्हें सबसे ज्यादा दुमका मामले में सात साल की सजा मिली है. जिसमें आधी सजा काटने के बाद वह जमानत पर बाहर हैं. लालू प्रसाद पर कोर्ट 21 फरवरी को फैसला सुनाएगी.
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि हम आशा करते हैं कि न्याय मिलेगा ही . हम न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. इसके साथ ही जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद देश के सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक हैं.
आरजेडी प्रवक्ता इकबाल अहमद ने कहा कि कोर्ट को देखना चाहिए कि लालू प्रसाद की बीमारी पर ध्यान देने की बात कही. कहा कि उनके दोषी करार दिए जाने का कोई असर नहीं होगा. राष्ट्रीय जनता दल लगातार मजबूत हो रही है.
कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि लालू प्रसाद को दोषी करार दिए जाने से वह दुखी हैं. लालू प्रसाद को फंसाया जा रहा है.

