यूक्रेन में चल रही जंग की अब तक की सबसे भयानक तस्वीर है बूचा नरसंहार. रूसी सैनिकों के जाने के बाद यहां एक साथ 410 से ज्यादा लाशें मिली. इन लोगों को मारने से पहले इनके साथ जो बर्बरता की गई उसे जानकर कोई भी सिहर उठेगा. खबरों के मुताबिक, बूचा में हुए नरसंहार में ज्यादातर लाशों के हाथ बंधे हुए थे और उनके माथे पर गोली मारी गई थी. यानि, मारने से पहले उनके हाथ बांधकर उन्हें यातनाएं दी गई थीं. अब इन लाशों को दफनाने के लिए 45 फीट लंबी कब्र कीव में खोदी गई है.
