रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े बहुचर्चित शेल कंपनी मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. जस्टिस यूयू ललित की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय बेंच में सुनवाई हुई. बेंच में जस्टिस रविंद्र भट्ट व जस्टिस सुभाष धुलिया शामिल हैं. वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार का पक्ष रखते हुए अदालत से समय की मांग की. अदालत सिब्बल की मांग के मद्देनजर 24 को मामले की अगली सुनवाई मुकर्रर की है. इधर, झारखंड हाईकोर्ट में भी इस मामले की अगली सुनवाई 24 मई को दिन के 11 बजे तय की गई है.

