केंद्र सरकार ने सोमवार को भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है. वह 30 अप्रैल को कार्यभार संभालेंगे. मनोज पाण्डेय भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल है, जो 30 अप्रैल को जनरल मनोज मुकुंद नरवने के पड़ पर बैठने जा रहे है. रक्षा अधिकारियों ने ए एन आई को बताया कि सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पाण्डेय को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के फैसला किया है. 29 वें सेना प्रमुख मनोज पाण्डेय कोर ऑफ़ इंजिनियर्स के पहले अधिकारी होंगे जो सेनाध्यक्ष बने है. मनोज पाण्डेय को दिसम्बर 1982 में कोर ऑफ़ इंजीनियर्स में कमीशन दिया गया था.लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पाण्डेय ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के साथ पल्लनवाला सेक्टर में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान सम्भाली थी.
अपने 39 साल के सैन्य करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने पश्चिमी थिएटर में एक इंजीनियर ब्रिगेड, एलओसी पर एक पैदल सेना ब्रिगेड, लद्दाख सेक्टर में एक पर्वतीय डिवीजन और उत्तर-पूर्व में एक कोर की कमान संभाली है. पूर्वी कमान का कार्यभार संभालने से पहले वह अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ थे.

