BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोकसभा चुनाव में मिली हार तो कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी को ही दी धमकी

by bnnbharat.com
June 6, 2019
in Uncategorized
लोकसभा चुनाव में मिली हार तो कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी को ही दी धमकी

लोकसभा चुनाव में मिली हार तो कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी को ही दी धमकी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जॉर्ज टिर्की ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ईवीएम हैक करने और साथ ही अपनी पार्टी के कुछ नेताओं पर भीतरघात करने का भी आरोप लगाया है. टिर्की ने ईवीएम हैकिंग और भीतरघात को अपनी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है. भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने इन आरोपों को खारिज किया है. भाजपा के जुएल ओराम ने बीजू जनता दल (बीजद) की सुनिता बिस्वाल को 2 लाख से ज्यादा मतों से हराकर सुंदरगढ़ सीट पर जीत दर्ज की है जबकि टिर्की तीसरे स्थान पर रहे.

टिर्की ने संवाददाताओं को बताया, “2014 में मोदी की लहर थी और भाजपा उम्मीदवार जुएल ओरम को सिर्फ 3.6 लाख मत मिले थे और इस बार कोई ऐसी लहर नहीं थी और राउरकेला के भाजपा विधायक दिलीप रे ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। फिर भी ओरम को पांच लाख से ज्यादा मत मिले”. उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा पर ईवीएम मशीन हैक करने का आरोप लगाया. कांग्रेस नेता ने कहा, “यहां ईवीएम हैकिंग हुई और मैंने पार्टी को इसके बारे में जानकारी दी है. हम कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे.”

टिर्की ने अपनी हार के लिए अपनी पार्टी के नेताओं को दोषी ठहराया है. उन्होंने दावा किया, “मैं हारा, हमारे अन्य उम्मीदवार भी हार गए क्योंकि पार्टी के कुछ सदस्यों ने भीतरघात किया. ये सदस्य बूथ से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के स्तर तक है. मैंने इस संबंध में पीसीसी को सूचित किया है.” उन्होंने धमकी दी कि अगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो मैं इन्हें सुंदरगढ़ जिले के अंदर नहीं घुसने दूंगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ईद के दिन गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया वासेपुर, एक गिरफ्तार

Next Post

सीएम रघुवर दास आज जल संचयन सप्‍ताह का करेंगे शुभारंभ

Next Post
सीएम रघुवर दास आज जल संचयन सप्‍ताह का करेंगे शुभारंभ

सीएम रघुवर दास आज जल संचयन सप्‍ताह का करेंगे शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d