नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी है. मंगलवार को लोहरदगा के बुलबुल जंगल में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. जिसमे पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनामी भाकपा (माओवादी) जोनल कमांडर बलराम उरांव सहित 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. एक नक्सली मारा भी गया. मारा गया नक्सली की पहचान दिनेश नगेशिया के रूप में हुई. इसके सिर पर एक लाख का इनाम था. नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला हथियार तथा अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद किया है. इस अभियान में लोहरदगा और लातेहार जिला बल, कोबरा 203/209 बटालियन, झारखंड जगुआर की एजी, BDDS टीम, CRPF और IRB के जवान शामिल थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार जोनल कमांडर बलराम उरांव विभिन्न थानों में 82 मामले दर्ज है. इसके अलावा सब जोनल कमांडर दशरथ सिंह खेरवार पर 7 मामले, एरिया कमांडर मारकुश नगेसिया पर 10 मामले, सेल सदस्य शैलेश्वर उरांव पर 2 मामले, मुकेश कोरबा पर 2 मामले, विरेन कोरबा पर 2 मामले, शैलेंद्र नगेसिया पर 2 मामले, संजय नगेसिया पर 2 मामले तथा सेल सदस्य शीला खेरवार पर 2 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है.

