कल दिनांक 1 मई 2022, दिन रविवार को शाम 5.30 बजे लोहरदगा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का आम सभा होटल सिटी एवेन्यू के सभागार में किया गया. जिसमें मुख्य रूप से चैंबर के संस्थापक अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्वाध्यक्ष कमल प्रसाद केशरी के अलावे श्री राजेश कुमार महतो, दीपक सर्राफ, रितेश कुमार, सतीश जायसवाल, ध्रुव साहू, अवधेश मित्तल, अनीश मित्तल, आशीष मित्तल, रंजीत मुख़र्जी, धनन्जय प्रसाद, बिनोद कुमार, लवकुश कुमार प्रसाद, शम्भू प्रसाद साहू, भोला साहू, अरविंद कुमार, चन्दन गोयल, जयंत कुमार इत्यादि सदस्य उपस्थित रहें.
आम सभा मे सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि दिनांक 12 जून 2022 दिन रविवार को चैम्बर की नयी कार्यसमिति का आम चुनाव होगा तथा उसके एक सप्ताह के अंदर नयी कार्यसमिति की घोषणा एवं गठन कर दिया जाएगा. चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री कमल प्रसाद केशरी के नाम पर सर्वसम्मति बनी. इनके सहयोगी के रूप में श्री चन्द्रशेखर अग्रवाल, श्री अजय कुमार मित्तल, श्री मुरली अग्रवाल, श्री विनय, पोद्दार, श्री लालमोहन प्रसाद केशरी होंगे.
चैम्बर के सभी सदस्यों को नवीनीकरण शुल्क 300/- रुपये देना होगा, ततपश्चात हीं उनकी सदस्यता प्रभावी होगी.एवम चुनाव में उम्मीदवार होने हेतु 2100/- का शुल्क नामांकन पत्र लेने के समय जमा करना होगा. सदस्यों को वोट करते समय कुल 19 उन्नीस उम्मीदवार का चुनाव करना होगा, जो उन्नीस उम्मीदवार जीतकर कार्यकारिणी में आयेंगे उन्ही का अधिकार होगा चैम्बर अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष चुनने का. दो कार्यकरिणी सदस्य का मनोनयन नये अध्यक्ष के विवेकाधीन होगा. चैम्बर का नये सत्र का कार्यकाल दो वर्षों का होगा. अतः चैम्बर को मजबूती के साथ पुनः कार्यशील करने हेतु सभी सदस्यों से आग्रह होगा कि वे अपना नवीनीकरण शुल्क कॉलेज रोड में अनीश मित्तल व चन्दन गोयल, ऊपर बाजार में विनोद कुमार, गुदरी बाजार में दीपक सर्राफ, मेन रोड, पावरगंज में रितेश कुमार, पावरगंज से पतरा टोली, मैना बगीचा इत्यादि के सदस्य लोकेश प्रसाद से सम्पर्क कर् जमा करें.
अंत मे विगत वर्षों में चैंबर सदस्य व व्यापारी व उनके स्वजनों के हुए अकस्मात मृत्यु पर मृत आत्मा हेतु दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया एवं मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी.बैठक की समापन्न संस्थापक सदस्य श्री चन्द्रशेखर अग्रवाल के उदभोदन के साथ की गयी.

