झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हिंसक झडप में बदल गया. जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दर्जन भर घायल हो गये. एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने घटना के बाद लोहरदगा शहर में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया तथा पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी है. . एसडीओ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ” स्थिति अब नियंत्रण में है. कहीं कोई उपद्रव नहीं है. अफवाहें फैलने से रोकने के लिए, शहर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है और जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही इंटरनेट सेवाएं बहाल की जाएंगी.”
जिला अधिकारियों के अनुसार, रामनवमी के जुलूस पर पथराव करने के बाद रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हिरही गांव के पास दो समुदायों के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान 10 मोटरसाइकिल और एक वैन में आग लगा दी गई. जिला अधिकारियों और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी.
लोहरदगा के पुलिस उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण और पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा फिलहाल स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. एसडीओ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ” स्थिति अब नियंत्रण में है. कहीं कोई उपद्रव नहीं है. अफवाहें फैलने से रोकने के लिए, शहर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है और जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही इंटरनेट सेवाएं बहाल की जाएंगी.”
उन्होंने बताया कि तीन लोगों की हालत गंभीर है और उनका रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज चल रहा है. अन्य छह घायल लोहरदगा के स्थानीय अस्पतालों में भर्ती हैं. लाल ने कहा, ” हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई. 12 अन्य मामूली या गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतक की पहचान की जा रही है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, वह चंदवा का निवासी था.’

