पेशरार स्थित बुलबुल जंगल में माओवादी के खिलाफ सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस और नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने 10 लाख इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पायी है.

