लोह नगरी जमशेदपुर का एक युगल जोड़ी यूट्यूब पर धमाल मचा रही बंटी बबलू नामक एक कॉमेडी वेब सीरीज में दिखने वाले है. इसको लेकर जमशेदपुर के आजाद बस्ती की गलियों में शूटिंग भी हो रही है. अब तक यह कॉमेडी वेब सीरीज कि 5 एपिसोड यूट्यूब के मनोरंजन टॉकीज नामक चैनल पर आ चुकी है एवं आगामी एपिसोड की शूटिंग की जा रही है . जमशेदपुर के ये युगल जोड़ी रंगकर्मी होने के साथ साथ रिश्ते में पति पत्नी भी है. इस सम्बन्ध में युगल जोड़ी प्रेम दीक्षित और उनकी धर्मपत्नी गीता दीक्षित ने web सीरीज में अभिनय के नारे में बताया. कहा कि कॉमेडी अंदाज में पति पत्नी की भूमिका निभाते हुए अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है जिसमें प्रेम दीक्षित एक शराबी की भूमिका निभाते हुए घर खर्च के लिए पैसा ना देते हुए सारा पैसा शराब में उड़ा देते हैं जिसके कारण पत्नी से उनका झगड़ा होता है झगड़े को पूरी तरह से कॉमेडी के रूप में गढ़ा गया है.
मौके पर उपस्थित बंटी बबलू वेब सीरीज के निदेशक मोहम्मद हबीब जो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री मैं काम कर चुके हैं ने बताया कि इस वेब सीरीज की खास बात यह है कि यह जमशेदपुर की कहानी है जिसे जमशेदपुर की लोकल भाषा में बनाया जा रहा है . वेब सीरीज की पूरी शूटिंग जमशेदपुर में होनी है , जिससे शहर के कई कलाकारों को वेब सीरीज में हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है.
बंटी और बबलू दो चोरों की कहानी है जो अपने नए नए कारनामों से लोगों का दिल जीत कॉमेडी करते हैं बंटी बबलू वेब सीरीज का निर्माण मनोरंजन टॉकीज नामक प्रोडक्शन रही है वेब सीरीज में अब तक शहर के अनुभवी कलाकार अनूज प्रसाद, मोहम्मद शमीम, अमित दास, हेमा साहू, विक्रम झा के साथ-साथ नई पीढ़ी के कलाकार बबलू राज, सुरू सरदार, मयंक, कृष्णा रजक, अकाश, अमन, आयशा, हसीब, कुसुम, प्रीति कौर आदि ने अपने अभिनय का प्रदर्शन किया है तथा बतौर कैमरामैन के रूप मे कृष्णा कर्मकार वं अमल गुप्ता है.

