शुक्रवार की शाम रूक रूककर बारिश के साथ हुई वज्रपात से कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के बेस पंचायत स्थित हुरूदाग गांव की दो महिला झुलस गई। बताया जाता है के दोनों एक पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए रुकी हुई थी। अचानक वज्रपात होने से सुजीत कुमार की 19 वर्षीया गभर्वती पत्नी रानी देवी और मुस्तकिम अंसारी की 40 वर्षीया पत्नी कमरून निशा झुलस गई। वहीं पंचायत करके लौट रहे बेस पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंकर राणा सहित कई अन्य लोग बाल-बाल बच गए। घायल दोनों महिलाओं को ग्रामीणों ने इलाज के लिए एचएमसीएच लाया।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी जिसके बाद उन्होंने मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को सहयोग के लिए अस्पताल भेजा। विधायक ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से बचने के प्रभावी तरीके जानें और खुद को बचाने के साथ दूसरों को भी जरूर बचाने का प्रयास करें।

