भारत और वेस्ट इंडीज के साथ हुए टी20 सीरीज अपने नाम कर लिया है. रविवार को हुए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया. भारत की जीत में वेंकटेश अय्यर और सूर्य कुमार की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया. वेंकटेश ने नाबाद 35 रन बनाये और दो विकेट भी चटकाये. वहीं सूर्यकुमार ने तूफानी अर्धशतकिय पारी खेली. उन्होंने 31 गेंदों में 65 रन बना डाले. जबकि गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने तीन, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने भी दो-दो विकेेट चटकाये. डेब्यू मैच में आवेश खान खासा महंगे साबित हुए. आवेश खान ने 4 ओवर में 42 रन दिये और एक भी विकेट नहीं लिया.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन बनाया. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 167 रन ही बना पायी. वेस्टइंडीज की ओर से पूरन ने 61 रन बनाये. जबकि शेफर्ड ने 29 और पॉवेल ने 25 रन बनाये.
इससे पहले भारत ने वनडे सीरीज में भी वेस्टइंडीज को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.

