BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वर्चुअल रेली में सिद्धू और चन्नी गले मिले, राहुल गाँधी से किया पंजाब में कांग्रेस की जीत का दावा, राज्य के सीएम के चेहरे का एलान करने की मांग

by bnnbharat.com
January 27, 2022
in समाचार
वर्चुअल रेली में सिद्धू और चन्नी गले मिले, राहुल गाँधी से किया पंजाब में कांग्रेस की जीत का दावा, राज्य के सीएम के चेहरे का एलान करने की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब के जालंधर में हुए वर्चुअल रेली में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री ने गले मिल कर पार्टी अध्यक्ष को जीत का भरोसा दिलाया. दोनों ने वर्चुअल रेली में शामिल राहुल गाँधी से चुनाव में राज्य के सीएम के चेहरे का एलान करने की मांग की. राहुल गांधी ने रैली के दौरान कहा कि ये सिर्फ चुनाव नहीं है, पंजाब के भविष्य का सवाल है. कांग्रेस के लिए पंजाब एक प्रतीक है, केवल एक प्रदेश नहीं है. एक सोच है, विचारधारा है. पंजाब में कहीं भी देखिए कांग्रेस की विचारधारा दिखाई देगी. दस साल मनमोहन सिंह ने देश को रास्ता दिखाया, ये आपकी देन है. बात हुई है कि आगे पंजाब का नेतृत्व कौन करेगा? अगर कांग्रेस चाहती है, कार्यकर्ता चाहता है और पंजाब चाहता है तो हम मुख्यमंत्री का फैसला लेंगे, इसके लिए हम कार्यकर्ता से पूछकर फैसला करेंगे.

‘नवी सोच, नवा पंजाब’ के नारे के साथ नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इस नए पंजाब के नक्शे से माफिया राज को हम पूरी तरह से मिटा देंगे. हमें एक नया सिस्टम बनाना पड़ेगा. हमें एक नया पंजाब खड़ा करना होगा. माफिया राज को खत्म कर हर साल 25 हजार करोड़ का कर्ज हम खत्म करेंगे. उन्होंने कहा कि हमें एक नया सिस्टम बनाना पड़ेगा. हमें नया पंजाब खड़ा करना होगा. पंजाब में कांग्रेस 70 सीटों पर जीत हासिल करेगी.

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू मेरा बड़ा भाई है. राहुल गांधी जी आपसे विनती है, जो सही लगे उसे चेहरा घोषित कीजिए. मुझे किसी पद की चाहत नहीं है. अब दूसरी पार्टी वाले पूछते हैं कि चेहरा कौन है? चन्नी ने कहा कि किसी को भी चेहरा बनाओ. मैं उसी के लिए कैंपेन करूंगा. मुझे जो मिला, उससे ज्यादा क्या मांग सकता हूं? हमारी सरकार आनी चाहिए, लेकिन लोग चेहरा मांगते हैं. चन्नी ने भी चेहरा देने की मांग की और नवजोत सिंह  सिद्धू को पास बुलाकर गले लगाया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गौरव के क्षण: सशक्त भारत, समृद्ध भारत की ओर बढ़ता कदम, विश्व बैंक ने माना – ऋणलेने वाले देश की टैग से मुक्त होकर अब दान देने वाला देश बना भारत

Next Post

पटना वाले खान सर FIR होने के बाद से लापता

Next Post
पटना वाले खान सर FIR होने के बाद से लापता

पटना वाले खान सर FIR होने के बाद से लापता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d