नई दिल्ली :विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कच्छ में महिला संत शिविर में आयोजित एक संगोष्ठी में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए. PM मोदी ने महिला संतों को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए अभिनंदन किया. कच्छ की कला संस्कृति को बरक़रार रखने में महिलाओ की सराहना की. कहा कि बेटे-बेटी को एक समान मानते हुए सरकार बेटियों के विवाह की आयु को 21 वर्ष करने का भी प्रयास कर रहे है. हमने मातृत्व अवकाश को 12 हफ्तों से बढ़ाकर 26 हफ्ते किया है. काम की जगह पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए हैं. दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों पर फांसी जैसी सजा का भी प्रावधान किया है.

