BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने घर की छत पर सौर संयंत्र (सोलर रूफ टॉप) योजना की प्रगति की समीक्षा की, इस योजना को सरल बनाने के निर्देश दिए

by bnnbharat.com
January 21, 2022
in समाचार
विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने घर की छत पर सौर संयंत्र (सोलर रूफ टॉप) योजना की प्रगति की समीक्षा की, इस योजना को सरल बनाने के निर्देश दिए
Share on FacebookShare on Twitter

 

लाभार्थी परिवार अब अपने मकान की छत पर सौर संयंत्र खुद लगा सकते हैं या अपनी पसंद के किसी भी विक्रेता से इसे लगवा सकते हैं

डिस्कॉम से 15 दिनों के भीतर नेट मीटरिंग प्रदान करने के लिए कहा गया है

सौर संयंत्र लगाए जाने के 30 दिनों के भीतर लाभार्थी के खाते में सब्सिडी की राशि जमा की जाएगी

लाभार्थी अपनी पसंद के सोलर पैनल और इन्वर्टर का चयन कर सकते हैं

 

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर. के. सिंह ने 19 जनवरी, 2022 को रूफ टॉप (घर की छत पर सौर संयंत्र) योजना की प्रगति की समीक्षा की. इसके बाद मंत्री ने रूफ टॉप योजना को सरल बनाने के निर्देश दिए, जिससे इस तक लोगों की पहुंच आसान हो सके. उन्होंने आगे निर्देश दिया है कि अब से लाभार्थी को किसी भी सूचीबद्ध विक्रेता से ही रूफ टॉप लगवाना जरूरी नहीं होगा. इसकी जगह वे खुद भी रूफ टॉप लगा सकते हैं या अपनी पसंद के किसी भी विक्रेता से इसे लगवा सकते हैं. साथ ही, लगाई गई प्रणाली की एक फोटो के साथ वितरण कंपनी को इस बारे में सूचित किया जाए. डिस्कॉम (विद्युत वितरण कंपनी) को रूफ टॉप को लगाए जाने की सूचना सामग्री के रूप में पत्र/आवेदन के जरिए या निर्दिष्ट वेबसाइट पर दी जा सकती है, जिसे हर एक डिस्कॉम और भारत सरकार ने रूफ टॉप योजना के लिए शुरू किया है. वहीं, वितरण कंपनी (डिस्कॉम) यह सुनिश्चित करेगी कि सूचना मिलने के 15 दिनों के भीतर नेट मीटरिंग उपलब्ध करा दी जाए. भारत सरकार 3 किलोवाट क्षमता तक की रूफ टॉप के लिए 40 फीसदी और 10 किलोवाट तक के लिए 20 फीसदी सब्सिडी प्रदान करती है. सौर संयंत्र लगाए जाने के 30 दिनों के भीतर डिस्कॉम यह सब्सिडी लाभार्थी के खाते में जमा करेगी. सौर पैनल और इन्वर्टर की गुणवत्ता निर्धारित मानक के अनुसार है, यह सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार समय-समय पर वैसे सोलर पैनल और इन्वर्टर निर्माताओं की सूची प्रकाशित करेगी, जिनके उत्पाद अपेक्षित गुणवत्ता मानकों और उनकी मूल्य सूची के अनुरूप हैं. वहीं, लाभार्थी अपनी पसंद के सोलर पैनल और इन्वर्टर का चयन कर सकते हैं.

डिस्कॉम के नामित किसी भी विक्रेता द्वारा रूफ टॉप लगाए जाने का विकल्प पहले की तरह उपलब्ध है. हालांकि, ऐसे मामलों में भी लाभार्थी अपनी पसंद के सोलर पैनल और इन्वर्टर का चयन कर सकते हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्लैक होल सितारों को निगलता ही नहीं बल्कि उनके निर्माण में भी सहयोग करता है, नया खुलासा

Next Post

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति

Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d