उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र से विधान परिषद की रिक्त 36 सीटों में से 33 पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है. इस प्रकार यूपी में भाजपा अब विधान परिषद की 100 में से 67 सीटों पर कब्ज़ा है. समाजवादी पार्टी के लिए परिणाम बेहद निराशाजनक रहा. सपा को एक भी सीट हासिल नहीं हुई जबकि सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. इस जीत से योगी सरकार की ताकत और बढ़ गयी है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल गया है. भाजपा के पास अब विधान परिषद की 100 में से 67 सीटें हैं. विधान परिषद चुनाव में जिन तीन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा उनमे वाराणसी, आजमगढ़ और प्रतापगढ़ सीट शामिल है.
लखीमपुर खीरी से अनूप कुमार गुप्ता, बांदा-हमीरपुर से जितेन्द्र सेंगर, एटा-मैनपुरी-मथुरा से आशीष यादव, ओम प्रकाश सिंह, बुलंदशहर से नरेन्द्र भाटी, अलीगढ़ से ऋषिपाल, हरदोई से अशोक अग्रवाल, मिर्जापुर-सोनभद्र से श्याम नारायण सिंह और बदायूं से वागीश पाठक को निर्विरोध जीत मिली है.

