राँची : झारखण्ड में अपराधी तत्व जेल के अन्दर से ही रंगदारी मांग रहे है. हत्या का षड़यंत्र जेल में ही रचा जा रहा है. यह कहना है झारखण्ड में बाघमारा विधायक ढुलू महतो का. विधायक ने उक्त बातें विधासभा में तारांकित प्रश्न काल के दौरान उठाया. उन्होंने कहा कि जेल मैनुअल के उल्लंघन हूँ रहा है. जेल से ही रंगदारी और हत्या जैसे काम कराये जा रहे है, और सरकार चुप है. विधायक ने धनबाद का मामला उठाया और कहा कि व्यवसायियों को जेल से धमकाया जा रहा है. रंगदारी मांगी जा रही है. विधायक महतो ने सरकार से इसपर कठोर करवाई की मांग की. जिसके जवाब में प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम ने कहा की इस मामले पर सरकार गंभीर है और बहुत जल्द कार्रवाई होगी. राज्य के सभी जेलों में धार्मिक अनुदेशक एवं जेल विजिटर के रूप में गैर सरकारी सदस्य को मनोनीत किया जाएगा.

