विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के गांव मुरहू के माहिल लाउटोली में मंगलवार को बम विस्फोट में दो युवक घायल हो गये. रंजीत लोहरा नामक युवक की हथेली उड़ गई वहीं दूसरा युवक बुधराम मुंडा जो कि फौजी है वह बम का छर्रा लगने घायल हो गया. उपचार खूंटी सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनदोनो को रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद एएसपी रमेश कुमार, एसडीपीओ अमित कुमार, पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर शाहिद रजा, थाना प्रभारी बिक्रांत कुमार समेत काफी संख्या में सशस्त्रत्त् बल के जवान माहिल लाउटोली पहुँच पूछताछ की. गाँव के उपप्रमुख सुबोध मांझी और मुखिया विलशन पूर्ति से भी जानकारी ली. विधायक नीलकंठ मुंडा ने पुलिस पदाधिकारियों से मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं.
जानकारी के अनुसार धनिया देवी के घर की छप्पर पर गंगाराम मुंडा के नाम से मोबाइल फोन के डिब्बे के आकर का एक पैकेट पड़ा था. डिब्बे पर डाक टिकट या किसी कुरियर कंपनी का कोई स्टीकर नहीं लगा था. धनिया ने डिब्बे को हिलाकर देखा फिर छप्पर पर रख दिया और देवर गंगाराम को सुचना दी. गंगा ने डिब्बे को उठाकर घर से 30 फीट दूर रख दिया. तभी वहां से गुजर रहे रंजीत लोहरा व फौजी बुधराम मुंडा डिब्बा दिखाया. डिब्बे में बैट्री और दो दिखे. बुधराम ने कहा बम है. रंजीत ने बात नहीं सुनी और तार को हटा दिया. जिससे जोरदार धमाका हो गया. बम फटने से रंजीत लोहरा की हथेली उड़ गई, उंगलियां इधर-उधर बिखर गईं और पांच फीट दूर खड़े बुधराम के शरीर पर बम के छर्रे लगे. बुधराम की पत्नी ने बताया कि पति वर्तमान में असम में पोस्टेड है. छुट्टी में घर आए हैं. दोनों घायल फ़िलहाल खतरे से बाहर है.

