झरिया विधायक आदरणीय पूर्णिमा नीरज सिंह जी के सहयोग से सोमवार को जरुरतमंदो के बीच कम्बल वितरण किया गया. दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और साह्योग प्राप्त किया. धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के सचिव रामजी सिंह के नेतृत्व मे आयोजित कार्यक्रम में भरी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता भी थे. मौके पर उपस्थित कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जान सेवा के प्रति वचनबद्ध है. मौके पर झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक बरनवाल, रामाकांत यादव, राजा प्रसाद गुप्ता, कृतल कारण्डी, दुर्गा धीवर, नारन धीवर बुदूल बाओरी, काजल बाउरी, जुगनू धीवर, अशीस दत्ता, अमूल्या देवी, कार्तिक धीवर आदि उपस्थित थे।

