दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में पंजाब के मुख्य सचिव और पंजाब बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है. जब केजरीवाल अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे, तब पंजाब के सीएम भगवंत मान वहां मौजूद नहीं थे. पंजाब सीएम आज केजरीवाल से मुलाक़ात करेंगे.
विपक्षी दलों ने केजरीवाल पर दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए पंजाब चलाने का आरोप लगाया है. पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू , भाजपा के मनजिंदर सिरसा और अकाली दल के दलजीत चीमा ने ट्वीट कर आप सरकार पर निशाना साधा है.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने ट्वीट किया है, “पंजाब के ‘वरिष्ठ अधिकारी’ क्या अब @ArvindKejriwal साहिब के दरबार में हाजरी लगायेंगे? क्या पंजाब के मुख्यमंत्री @BhagwantMann जी सिर्फ़ नाममात्र के मुखिया हैं? इसे कहते हैं ‘Reebok’ दिखा कर ‘Reebuk’ पकड़ाना!

