विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दो टुकड़ों में हो गया.इस हादसे के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया। यह विमान यात्रियों से भरा नहीं था.यह एक कार्गो प्लेन था जो इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दो टुकड़ों में बंट गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना गुरुवार को कोस्ट रिका में घटी. जहां पर एक कार्गो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी और इस दौरान वह दो टुकड़े हो गया.

