गोरखपुर – झंगहा क्षेत्र के मोतीराम अड्डा इमली चौराहे पर मनोज निषाद (35) को सुबह 9.30 बजे किसी विवाद को लेकर लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित भीड़ ने गोरखपुर- देवरिया फोरलेन मार्ग पर जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी, मोतीराम चौकी प्रभारी सहित तमाम पुलिस फ़ोर्स पहुंच गई है।

