लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालयो की परीक्षा CCTV की निगरानी में होगी. इसको लेकर तैयारिया शुरू हो चुकी है. विश्वविद्यालय से सम्बन्धित महाविद्यालयों को इस सम्बन्ध में सूचनाये प्रेषित कर दी गई है. नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रणाली के तहत परीक्षाएं होनी है. कुछ विश्वविद्यालयों में यह पहले से लागु है. परीक्षाओं में पारदर्शिता और कदाचार मुक्त परीक्षा को ध्यान में रख कर सीसीटीवी से निगरानी पर जोर दिया जा रहा है. राज्य में विश्वविद्यालयों से संबंधित महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की जांच होगी.
बता दें कि विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे के खराब होने की शिकायत मिली थी. इसके बाद विश्वविद्यालयों के स्तर से परीक्षा केंद्र बनाए गए सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने को कहा गया है.

