विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल पलामू के तत्वाधान में चैती छठ के पावन अवसर पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री व अर्घ्य के लिए प्रसाद का वितरण किया गया. इससे पहले कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कोयल नदी घाट शिवाला के पास छठ घाट पर व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख साफ सफाई आदि की व्यवस्था की. इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप कुमार दास, चैनपुर प्रखंड पालक आनंद चौरसिया, मंदिर मठ प्रमुख संजय प्रजापति, नगर बजरंग दल संयोजक विवेक कुमार, नगर मंत्री विहिप सौरभ कुमार कर्ण, सहमंत्री धर्मेंद्र चंद्रवंशी, नगर सह संयोजक दीपक कुमार, बबलू दुबे, लोकेश राणा, गौरव प्रसाद, सुधीर कुमार, दिलीप गिरी, आकाश कुमार, अभिषेक पाण्डेय, और, नीरज चौरसिया, नवनीत शर्मा इत्यादि की सहभागिता रही.

