विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल पलामू के तत्वधान में शहर के मुख्य मार्गों पर एक शोभायात्रा निकाल कर हनुमान जन्मोत्सव समारोह आयोजित की गई. शोभा यात्रा का आरंभ स्थानीय गीता भवन मंदिर परिसर से हुआ. शोभा यात्रा भारत माता चौक, पुनः वापस भगत सिंह चौक, सत्तार सेठ चौक, विष्णु मंदिर होते हुए, झंडा चौक महावीर मंदिर पहुंचा. बजरंगबली महाराज की पूजा अर्चना कर आरती की गई. नगर भ्रमण कर गीता भवन मंदिर परिसर में पहुंच कर शोभा यात्रा का समापन हुआ.
जिला मंत्री ने समाज में हनुमत शक्ति जागृत करने की आवश्यकता पर जोर दिया. कहा कि हनुमान जी का जन्म आज ही के दिन 01करोड़ 85 लाख 58 हजार 113 वर्ष पहले, चैत्र पूर्णिमा को प्रातः 6:03 पर हुआ था. हनुमान जी चिरंजीवी हैं. आज भी पृथ्वी पर विचरण करते हैं. श्री हनुमान जी भगवान शिव जी के 11 वें रुद्र अवतार, सबसे बलवान, और, बुद्धिमान हैं. हनुमान जी की त्याग, कर्तव्य परायणता और उनकी स्वामी भक्ति से सभी को शिक्षा लेनी चाहिए.
आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उमेश कुमार अग्रवाल, जिला मंत्री दामोदर मिश्र, जिला सह मंत्री अमित तिवारी, विभाग अध्यक्ष शिव प्रकाश, विभाग मंत्री श्री कुमार गौरव, पलामू बजरंग दल संयोजक संदीप कुमार दास, मंदिर मठ प्रमुख संजय प्रजापति, समरसता प्रमुख पप्पू लाट, दिलीप गिरी, रामनाथ यादव, महेंद्र राम, विजय यादव, भोला अग्रवाल, राजीव कुमार गोयल, विजय यादव, गोपाल जी, सुरेश वर्मा, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, अमलेश पासवान, राकेश सिंह हिंदू, संजय कुमार, रंजन कुमार, सौरभ कुमार कर्ण, बबलू दुबे, बासु, लकी, सुगंध, पाटन से अध्यक्ष राम व्रत सिंह, मंत्री मनीष कुमार, संयोजक मयंक कुमार, गौरव पाण्डेय, जितेंद्र दुबे आदि थे.

