श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान घोषित किया गया है. बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम की घोषणा की। रोहित शर्मा की टीम ने वेस्टइंडीज को लगातार दो सीरीज शिकस्त दी है. वहीं अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को अनफिट होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज बाहर रखा गया है। राहुल की जगह बुमराह टेस्ट और टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे।
बता दे कि श्री लंका और भारत के बीच तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेले जायेंगे. टी-20 का पहला मुकाबला 24 फरवरी को लखनऊ में खेला जायेगा. जबकि दूसरा और तीसरा मैच 26 और 27 फरवरी को खेले जायेंगे. वहीं टेस्ट सीरीज का पहला मैच 4-8 मार्च को मोहाली में होगा और दूसरा मैच बेंगलुरु में 12-16 मार्च तक होंगे.
टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।
टी20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और आवेश खान।
श्रीलंकाई टीम भारत में टी20 और टेस्ट सीरीज खेलने आ रही है. जीत के लिए उसने कई फेर बदल किये है. टीम की बल्लेबाजी को तेज करते हुए घातक गेंदबाजों को भी शामिल किया गया है. ऑलराउंडर दासुन शनाका को टीम का कप्तान बनाया गया जो काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की सीरीज खेलने वाली टीम की तरह ही है. भारत दौरे के लिया श्री लंकाई टीम में दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका (उपकप्तान), दिनेश चंडीमल, दनुष्का गुणाथिलका, कामिल मिशारा, जनीथ लियानागे, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, शिरन थेकनांडो, महेश तीक्षना , जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, आसियान डेनियल (मंत्रिस्तरीय अनुमोदन के अधीन) है.

