BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैक्सीनेशन टास्क फोर्स समिति की बैठक ,15 स्वास्थ्य केंद्र सहित कुल 18 केंद्रों पर दिया जा रहा है टीका

by bnnbharat.com
March 2, 2021
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में जिला स्तरीय वैक्सीनेशन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में जिले के सिविल सर्जन डॉ ओम प्रकाश गुप्ता, अपर उपायुक्त एजाज अनवर, जिला अंतर्गत तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, जिला सर्विलांस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत उपायुक्त द्वारा बताया गया कि जिले में पूर्व से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत 60 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के व्यक्तियों को भी टीका देने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके साथ ही वैसे व्यक्ति जो 1 जनवरी 2022 तक 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके होंगे या जिनका पूरा हो रहा है, सभी से मेरा अपील है कि कोवीन एप्लीकेशन के माध्यम से अपना निबंधन करवाते हुए या जिला अंतर्गत किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित होकर अपना टीका लगवा लें। उपायुक्त ने बताया कि कोरोनावायरस से बचाव हेतु सरकार के अनुमोदन के उपरांत प्राप्त वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है तथा आज स्वयं के उपस्थित में सदर अस्पताल, चाईबासा में वृद्धजन की श्रेणी में मेरे माता-पिता के द्वारा भी टीका लिया गया है।
उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि 45 से 59 आयु वर्ग के बीच जो भी व्यक्ति हैं जो किसी गंभीर बीमारी यथा कैंसर, लीवर से संबंधित, हृदय रोग या रक्तचाप एवं शुगर दोनों से ग्रस्त हैं वैसे व्यक्ति भी वैक्सीन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल सहित कुल 15 एवं सेल हॉस्पिटल गुवा, किरीबुरू एवं टाटा हॉस्पिटल, नोआमुंडी सहित टोटल 18 सेंटर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम चालू किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित आयु वर्ग के व्यक्ति अपने निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर अपना निबंधन करवाते हुए टीका अवश्य लगवाएं, यह एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उपायुक्त के द्वारा सभी मीडिया प्रतिनिधियों के माध्यम से भी अपील करते हुए कहा गया है कि विशेषकर 45 से 59 आयु वर्ग के बीच वाले व्यक्ति को ही सिर्फ मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा एवं प्रमाण पत्र किसी भी निबंधित चिकित्सक के द्वारा निर्गत ही मान्य होगा। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफलीकरण हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स समिति का भी बैठक आयोजित किया जा रहा है तथा प्रखंड स्तर पर जितने भी वृद्धा पेंशन लाभ प्राप्त करने वाले लाभुक हैं वैसे सभी व्यक्तियों को सूचना देते हुए वैक्सीन देने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रघुवर दास ने एमजीएम अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाया

Next Post

दंपती हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने के लिए भतीजे ने ही घटना को दिया अंजाम

Next Post
दंपती हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने के लिए भतीजे ने ही घटना को दिया अंजाम

दंपती हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति हड़पने के लिए भतीजे ने ही घटना को दिया अंजाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d