12 दफे कोरोना की वैक्सीन लेकर देश भर में चर्चे में आये ब्रह्मदेव मंडल भारी मुसीबत में फंस गये हैं. ब्रह्मदेव के खिलाफ संगीन मामलों में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की. परिजन कह रहे हैं कि पुलिस ने ऐसे छापेमारी की जैसे वे मोस्ट वांटेड अपराधी हों. घर का दरवाजा तोड कर पुलिस अंदर घुस आय़ी. हालांकि ब्रह्मदेव वहां नहीं मिले तो परिजनों को जमकर धमकाया गया।
बता दें कि बिहार में 11 बार कोरोना के वैक्सीन लेने वाले बुजुर्ग के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी. मधेपुरा के ब्रह्मदेव मंडल (84 साल उम्र) के खिलाफ मधेपुरा जिले के पुरैनी पुलिस स्टेशन में शनिवार को विभिन्न आईडी कार्डों का उपयोग करके कई कोविड वैक्सीन शॉट्स लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मोस्ट वांटेड अपराधी की तरह छापेमारी
रविवार की रात पुलिस ने ब्रह्मदेव मंडल के घर छापेमारी की. भारी संख्या में पुलिस ने ब्रह्मदेव मंडल के घर पर छापा मारा. हालांकि मंडल अपने घर पर नहीं मिले. ब्रह्मदेव मंडल के परिजन का आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने बहुत बदसलूकी की. मंडल की पत्नी निर्मली देवी ने कहा कि उनके पति औऱ परिवार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वे बहुत बड़े अपराधी हों.
परिजन निर्मली देवी ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए. उन्होंने आगे कहा कि अपना स्वास्थ्य ठीक करने के लिए उनके पति ने 12 दफे कोरोना की वैक्सीन ली. उनके पति को कई बीमारी ती लेकिन वैक्सीन लेने के बाद बीमारी ठीक होती गयी तो वे डोज लेते गए. पुलिस ऐसे धमका रही है जैसे पूरे परिवार ने बड़ा अपराध कर दिया है.
ब्रह्मदेव के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया. पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420 और 188 के तहत मामला दर्ज किया है. ब्रह्मदेव मंडल पर वेष बदलकर छल करना, बेइमानी से बहुमूल्य वस्तु को नष्ट करना और सरकारी लोक सेवक द्वारा दिए गए निर्देश के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने कहा है कि ब्रह्मदेव के घर छापेमारी में वे घर में नहीं पाये गये. उनके परिवार के लोगों को कहा गया है कि वे जैसे ही घर आएं, उन्हें तत्काल थाने भेजें. स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ केस इसलिए दर्ज करवाया गया है ताकि दूसरे लोग इस तरह का कदम न उठाएं.
ब्रह्मदेव का दावा
ब्रह्मदेव मंडल ने दावा किया कि उन्होंने अब तक कोरोना वैक्सीन की 12 डोज ली है. उनका दावा था कि इस वैक्सीन से उन्हें काफी फायदा भी हुआ है जिसकी वजह से वो इसे बार-बार ले रहे है. बुजुर्ग के इस दावे से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया था.
मंडल ने बताया कि कब-कब ली वैक्सीन
ब्रह्मदेव मंडल ने बताया कि बीते रविवार को भी वो वैक्सीन लेने के लिए चौसा पीएचसी आए थे लेकिन वहां वैक्सीनेशन का काम बंद होने के कारण वह अपना 12वां डोज नहीं ले सके. इसके बाद चौसा के पंचायत भवन में अपना 12वां डोज लिया.
उन्होंने कहा कि अपना पहला कोरोना टीका 13 फरवरी को पुरैनी पीएचसी में लगवाया था.तभी कर दिए गए जांच के आदेश.

