गोरखपुर:- चौरीचौरा क्षेत्र के सरदारनगर ब्लाक के रामपुर बुजुर्ग निवासी पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश सिंह के इकलौते पुत्र डॉ. अरुण प्रताप सिंह की वैष्णो देवी भगदड़ हादसे में मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है. चौरीचौरा विधायक संगीता यादव ने परिजनो से मिलकर शोक जताया. जानकारी के अनुसार रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी डॉ. अरुण प्रताप सिंह गोरखपुर में अपना अस्पताल चलाते थे.
बीते दिसम्बर माह में अभी शादी हुई थी. वह नववर्ष के अवसर पर पत्नी अर्चना के साथ वैष्णो देवी दर्शन को गये थे. जहाँ शनिवार की भोर में हुई भगदड़ हादसे के शिकार हो गये.रामपुर बुजुर्ग में एडीएम ई. पुरुषोत्तम गुप्ता, एसडीएम चौरीचौरा अनुपम मिश्र, तहसीलदार बीरेंद्र गुप्ता आदि प्रशानिक अधिकारियों ने डॉ. अरूण प्रताप सिंह के घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त किया.

