फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा को ममता बनर्जी ने आसनसोल लोकसभा सीट और बाबुल सुप्रियो को बालीगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है.बाबुल सुप्रियो साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद नियुक्त हुए थे. 2019 में बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी की उम्मीदवार मुनमुन सेन को 1,97,637 वोटों से हराया था. पिछले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.चुनाव आयोग के मुताबिक, उपचुनाव के लिए 17 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च होगी जबकि 25 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. 28 मार्च नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी. वोटिंग 12 अप्रैल को होगी और 16 अप्रैल को रिजल्ट घोषित होगा.

