आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 3.75 लाख वोटों से जीत गए हैं तो वहीं बालीगंज से बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल कर ली है. टीएमसी की इस शानदार जीत पर पार्टी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जाहिर करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया है. भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल काफी पीछे रहीं.. बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान, भाजपा की बेबी कुमारी से 21,049 वोटों से आगे चल रहे हैं.
बाबुल सुप्रियो भी जीत की ओर
वहीं बालीगंज विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो काफी आगे चल रहे हैं. भाजपा सभी सीटों पर पीछे, कांग्रेस,आरजेडी और टीएमसी ने बनाई बढ़त बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जलवा कायम है. फिलहाल भाजपा सभी सीटों पर पीछे चल रही है. वहीं टीएमसी आसनसोल और बालीगंज में आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में आगे चल रही है. वहीं बिहार के बोचहां में आरजेडी आगे चल रही है

