आसनसोल से सांसद बनने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पहली बार पटना पहुंचे. उन्होंने पटना के वीर कुंवर सिंह पार्क में कुंवर सिंह के जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. महंगाई के विषय पर आसनसोल सांसद ने कहा कि देश में महंगाई का मुद्दा बहुत गंभीर है. महंगाई बढ़ी हुई है इस बात में सच्चाई है. महंगाई बढ़ी हुई है इसमें दो राय नहीं है. वहीं विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि मेरे विरोध में जो चुनाव में लड़ने आए थे, मैंने उनको खामोश कर दिया. बिहारी बाबू पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा मैं बिहारी बाबू हूं, बंगाली बाबू बन कर चुनाव लड़ा और जीत गया. लेकिन सही मायने में हमारे मित्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जो कहते हैं वह सही है.

