शमिता शेट्टी ने हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने अपने और राकेश बापट को लेकर खुलकर बात की है. इसी बातचीत में आरजे सिद्धार्थ ने शमिता से पूछा कि क्या राकेश ने उनसे शादी के लिए कहा है? इस पर शमिता ने कहा, ‘नहीं! वो पागल है? इस स्टेज पे कोई भी मेरे को ऐसे बोलेगा, प्लीज, मैं भाग जाउंगी और अगर मैं उसको बोलूंगी, तो भाग जाएगा. वैसे इन सब चीजों के लिए अभी बहुत जल्दी होगा.’इसी बातचीत में शमिता शेट्टी ने आगे कहा, ‘ये बात सच है मेरे बहुत से चाहने वाले मुझे और राकेश को एक साथ देखकर बहुत ज्यादा खुश होते हैं. फैंस ने हमारी प्यारी सी लव स्टोरी को बेहद पसंद किया है और हमें प्यारा हैशटैग ‘shara’ (शरा) दिया है. फैंस हमेशा ही हमारे खुशी के पल जीते हैं. जो हम दोनों की ही अमेजिंग फील कराता है. राकेश और मैं वास्तव में एक दूसरे को पसंद करते हैं, इसलिए हम इसके साथ अपना समय निकालना चाहते हैं. वहीं हम किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं क्योंकि हम मैच्योर हैं.’

