BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शराबी पति को पत्नी ने नहीं दिया पैसा, ले ली पत्नी की जान

by bnnbharat.com
March 2, 2021
in समाचार
शराबी पति को पत्नी ने नहीं दिया पैसा, ले ली पत्नी की जान
Share on FacebookShare on Twitter


साहेबगंजः शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना बरहरवा थाना क्षेत्र के न्यू प्रोफेसर कॉलोनी की है। यहां सोमवार की देर रात पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पीएम आवास योजना के तहत सरकारी राशि मिली थी। पति शराब और जुआ के लिए इन्हीं रुपयों को मांग रहा था।
मृतका की पहचान संगीता देवी (30) के रूप में की गई। आसपास के लोगों के अनुसार, आरोपी पति योगेश गुप्ता, संगीता के साथ हमेशा झगड़ता रहता था। योगेश हर समय शराब के नशे में धुत रहता है और जुआ भी खेलता है। संगीता हमेशा इसका विरोध किया करती थी। इधर, घटना की सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा और बरहरवा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
इस संबंध में बरहरवा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले योगेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। संगीता देवी को पीएम आवास योजना के तहत सरकारी राशि मिली थी, जिसको शराब एवं जुआ में उड़ाने के लिए योगेश द्वारा लगातार संगीता से मारपीट कर पैसे की मांग की जा रही थी। इसी मारपीट के दौरान योगेश ने अपनी पत्नी संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने लगवाया कोविड-19 का टीका

Next Post

72 घंटों से LoC पर नहीं चली है एक भी गोली

Next Post
72 घंटों से LoC पर नहीं चली है एक भी गोली

72 घंटों से LoC पर नहीं चली है एक भी गोली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d