ज्वेलरी दुकान मालिक नास्ता करने घर क्या गया पीछे से शातिर महिलाओं ने बलियापुर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप से हजारों के गहने उड़ा लिए. घटना बलियापुर कृषि फार्म के नजदीक स्थित ज्योति ज्वेलरी की है. रविवार को महिलाएं चांदी के 5 जोड़े पायल चुराकर चंपत हो गई. मामले का खुलासा 4 अप्रैल को हुआ. पीड़ित दूकानदार ने अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं की है.
ज्वेलरी शॉप के मालिक रविंद्र कुमार बर्मन ने बताया कि रविवार को वह अपने पिता को दुकान में बैठाकर नाश्ता करने घर गया था. तभी तीन महिलाएं दुकान पहुंची और पिता भगवानदास बर्मन से पायल दिखाने को कहा. वे बारी-बारी से पायल निकाल कर दिखाने लगे. इसी बीच मौका देख महिलाओं ने 5 जोड़ी पायल चुरा लिए. जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपए है.
महिलाओं के जाने के लगभग एक घंटा बाद रविंद्र दुकान पहुंचे, तब पिता ने महिलाओं द्वारा कुछ चुराने का शक जाहिर किया. इस पर रविंद्र ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पाया कि महिलाओं द्वारा 5 जोड़ी पायल चुराए गए हैं. इसकी मौखिक शिकायत भुक्तभोगी ने बलियापुर थाना को कर दी है. लिखित शिकायत करने वाले हैं.

