उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया स्कूल टोला में खुशियों पर बदकिस्मती कहर बन कर टूट पड़ी. शादी के रस्मो के बीच कुआं पूजन को गई महिलाये कुएं में गिर गई. जिससे 13 लोंगो की मौत हो गई. दो दर्जन से ज्यादा घायल है. बचाव कार्य जारी है. घायलों को अस्पताल में भारती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की शादी होनी थी. रात 9.30 बजे करीब महिलाये और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास शादी की रस्म के लिए पहुंची थीं। कुएं पर स्लेब रखा हुआ था. पूजन के दौरान महिलाएं उस पर चढ़ गईं। पुँराना और जर्जर स्लेब नही सह सका अचानक से टूट गया। महिलाएं और बच्चियां कुएं में गिर गईं और डूबने लगीं। चारो और चीत्कार मच गया.
हल्ला मचते ही पुरुष पहुंचे, कुएं से लोगों को निकालने का प्रयास किया गया. पर अँधेरा होने के कारण दिक्कत हो रही थी. मोबाइल और गाड़ियों की हेडलाइट से अपने स्तर से बचाव के प्रयास किये. काफी देर हो चूका था. कई महिलाएं डूब चुकी थीं। कुआं काफी गहरा था, लेकिन उसमें 10 फीट में पानी लबालब भरा था.
जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा। गोताखोरों को बुलाकर कुएं को सर्च कराया. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कुएं से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी की मौत डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में मृत बच्चियों की उम्र 5 से 15 साल के बीच है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अदित्यानाथ योगी ने कुशीनगर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसा हृदयविदारक है। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है। सीएम योगी ने भी हादसे पर दुख जताया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजन को 4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।


